घरेलु हिंसा पर प्रश्नोत्तर

अमोल मालुसरे से जानिए घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 व नियम 2006

अमोल मालुसरे- घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के धारा 11 में विहित किये गये अनुसार केन्द्र व राज्य सरकार के क्या कर्तव्य होंगे?

leave a comment »

उत्तर- घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 11 सरकार के कर्तव्य निम्नानुसार-

 

 धारा 11. सरकार के कर्तव्य-

केन्द्रीय सरकार और प्रत्येक राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय करेगी कि-

क] इस अधिनियम के उपबन्धों का अन्तरालों पर, लोक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाता है जिसके अन्तर्गत टेली विजन, रेडियो और प्रिंटी मीडिया है;

 

ख] केन्द्रीय सरकार और राज्य सरकार के अधिकारियों के जिनके अन्तर्गत पुलिस अधिकारी और न्यायिक सेवाओं के सदस्य भी है, इस अधिनियम द्वारा उठाए गए विवाद्यको पर समय-समय पर सुग्राहीकरण और जानकारी प्रशिक्षण दिया गया है;

 

ग] विधि, गृह मामलों से संव्यवहार करने वाले उन सम्बध्द मंत्रालयों और विभागों द्वारा जिनके अन्तर्गत घरेलु हिंसा के विवाद्यकों को उठाने के लिए विधि व्यवस्था स्वास्थ्य स्थापित किया गया है और उसका कालिक नियत पुनर्विलोकन किया जाता है;

 

घ] इस अधिनियम के अधीन महिलाओं को सेवाओं के परिदान से सम्बध्द विभिन्न मंत्रालयों के लिए प्रोटोकाल, जिसके अन्तर्गत न्यायालय तैय्यार करना और उन्हें प्रतिष्ठापित करना भी है।

Written by 11amol

September 22, 2011 at 10:43 am

Leave a comment