घरेलु हिंसा पर प्रश्नोत्तर

अमोल मालुसरे से जानिए घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 व नियम 2006

अमोल मालुसरे- घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के धारा 8 में विहित किये गये अनुसार संरक्षण अधिकारीयों की नियुक्ति प्रक्रिया क्या है?

leave a comment »

 

उत्तर- घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 8 में विहित किये गये अनुसार

 

 संरक्षण अधिकारीयों की नियुक्ति निम्नानुसार –

1. राज्य सरकार, अधिसूचना द्वारा, प्रत्येक जिले में उतने संरक्षण अधिकारी नियुक्त करेगी जितने वह आवश्यक समझे और वह उन क्षेत्र या क्षेत्रों को भी अधिसूचित करेगी, जिनके भीतर संरक्षण अधिकारी इस अधिनियम द्वारा या उसके अधीन उसको प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग और कर्तव्यों का पालन करेगा।

 

2. ऐसे संरक्षण अधिकारी, जहाँ तक संभव हो, महिलाएं होंगी और उनके पास ऐसी अर्हताएं और अनुभव होगा, जो विहीत किया जाए।

3. संरक्षण अधिकारी और उसके अधीनस्थ अन्य अधिकारीयों की सेवा के निबन्धन और शर्ते ऐसी होंगी, जो विहीत की जाएं।

Written by 11amol

September 22, 2011 at 10:41 am

Leave a comment